सात को दिव्यांग बच्चों को उपकरण को लगेगा कैम्प: बीएसए - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

सात को दिव्यांग बच्चों को उपकरण को लगेगा कैम्प: बीएसए

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि समेकित शिक्षा के तहत एल्मिको कानपुर मापन व वितरण कैम्प लगा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के पत्र से सात सितम्बर को एलिम्को कानपुर की टीम मेजर मेन्ट कैम्प में हिस्सा लेने के निर्देश दिये थे। मंगलवार को बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि इस शिविर में पीएमश्री में चयनित कम्पोजिट विद्यालय के दिव्यांग बच्चों की शत-प्रतिशत प्रतिभागिता होगी। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विकासखंड के जिन दिव्यांग बच्चों को आज

बीएसए बीके शर्मा।

तक निःशुल्क उपकरण नहीं मिले। उन्हें तीन फोटो दिव्यांगता दिखाते हुए, आय प्रमाण, आधार कार्ड की छायाप्रति, दिव्यांग प्रमाण पत्र की छायाप्रति, प्रधानाध्यापक का प्रमाण पत्र तीन वर्षों में उपकरण न मिलने तथा विद्यालय में अध्ययनरत होने को लेकर कैम्प चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में सात सितम्बर को आकर नाप कराने को नोडल टीचर/स्पेशल एजुकेटर्स को उत्तरदायित्व सौंपकर शत-प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित करायें। किसी विद्यालय में 6-14 वर्ष के दिव्यांग बच्चा बिना उपकरण के मिलने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व नोडल टीचर/स्पेशल एजूकेटर्स/सम्बन्धित विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी का होगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages