ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की हुई समीक्षा बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की हुई समीक्षा बैठक

इंतजामकारों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला 

फतेहपुर, मो. शमशाद । ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की समीक्षा बैठक शहर के बाकरगंज स्थित फरीद खां के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें अहम मुद्दों पर जहां चर्चा की गई वहीं इंतजामकारों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला की सदारत में उनके बेटे अली ने कुरआन पाक की तिलावत से बैठक का आगाज किया। बैठक के दौरान ताजियादारों व अलम इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने चर्चा कर विचार-विमर्श किया। तत्पश्चात कमेटी ने शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला के अलावा, मोहम्मद चाचा,

सम्मानित होने के बाद खड़े इंतजामकार।

हाफिज, उपाध्यक्ष समी खॉं, मीडिया प्रभारी कफील अहमद, लल्लू राईन, इंतेजामकार फरीद खॉं, पत्रकार शीबू, फरद अली (मीर साहब) मिस्बाहुल हक को सम्मानित कर हौसला अफजाई की। सभी ने मोहर्रम से लेकर चेहल्लुम तक हर तरह से कमेटी का साथ दिया और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। बैठक में अध्यक्ष मोईन चौधरी जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन, वरिष्ठ उपाध्याय शब्बीर अहमद, खलील खॉं, प्रचार मंत्री हाजी कासिम, सदस्य अनीस अहमद, नफीस अहमद (कल्लू), विशेष सदस्य जुल्फिकार अहमद अंदौली, सुल्तान शाह, इस्माइल वारसी, इश्तेयाक, वरिष्ठ सदस्य अब्दुल सलाम भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages