रैक के ओवर लोड ट्रक नो इंट्री में रोके जाने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

रैक के ओवर लोड ट्रक नो इंट्री में रोके जाने की मांग

पंद्रह दिनों के भीतर हल न निकाला तो व्यापारी जाम लगा करेंगे प्रदर्शन

फतेहपुर, मो. शमशाद । रेलवे रैक के ओवर लोड ट्रकों को नो इंट्री में रोके जाने की मांग को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या का पंद्रह दिनों के भीतर हल किए जाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि हल न निकाला गया तो व्यापारी जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत का एक प्रतिनधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में एडीएम से मिला। उन्हें डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि

कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने के लिए खड़े व्यापारी।

रेलवे की रैक के ओवर लोड ट्रक नो इंट्री में प्रवेश करते हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और हरिहरगंज के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मांग किया कि ट्रकों को नो इंट्री में रोका जाए या समस्या का हल पंद्रह दिनों के भीतर किया जाए। यदि समस्या का निस्तारण शीघ्र न किया गया तो व्यापारी हरिहरगंज में जाम लगाकर प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर राज कुमार मिश्रा, गुरमीत सिंह, मो. अकरम, अरविंद आर्या, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मोहित चौधरी, अध्यक्ष हरिहरगंज संतोष गुप्ता, महामंत्री हरिहरगंज अजय गुप्ता (सधाम), उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, मंत्री शशांक गुप्ता व भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages