बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण : सीडीओ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण : सीडीओ

डायट में दो दिवसीय नवाचार मेला व नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का उद्घाटन

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय नवाचार मेला एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। डायट प्राचार्य ने मुख्य विकास अधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डायट के प्रशिक्षुओं ने अतिथि का रोली चन्दन लगाकर स्वागत किया। मेले के प्रथम दिवस में सभी ब्लॉकों के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों द्वारा नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रोजेक्ट, मॉडल एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन मुख्य विकास अधिकारी ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अध्यापकों से  निर्मित किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी की। साथ ही इस कार्य के लिए उनको प्रोत्साहित

नवाचार मेला का निरीक्षण करते सीडीओ पवन कुमार मीना।

भी किया। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार का मूल उद्देश्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में तैयार किए गए नवाचार एवं प्रैक्टिस को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका बच्चो के भविष्य निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को अपना बच्चा समझकर शिक्षा दे, क्योंकि बच्चो के भविष्य निर्माण से देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार की आवश्यकता है। जब बच्चा मानसिक/शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगा तो उसके भविष्य के निर्माण में कोई बाधा नहीं आयेगी। शिक्षा एक ऐसी उपलब्धि है जिसके माध्यम से बच्चे अपने भविष्य के विकास के साथ ही जनपद व देश के विकास में अहम योगदान देंगे। हम सबको कोशिश करना है कि जनपद को आकांक्षी जनपद से महत्वाकांक्षी जनपद बनाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता को निखारना है और यही गुणवत्ता बच्चो में लाना है। शिक्षक का सम्मान समाज में सर्वापरी है, क्योंकि वे बच्चो के भविष्य के साथ ही देश के विकास में अपना अहम योगदान देते है। डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा ने बताया कि प्रदर्शनी के मूल्यांकन हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। ईशनारायण द्विवेदी, अल्ताब आलम एवं डॉ० मनीष कुमार दुबे ने सभी प्रतिभागियों के नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस का मूल्यांकन किया। कल (आज) उच्च प्राथमिक विद्यालय के 70, माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता 42 एवं डायट प्रवक्ताओं द्वारा नवाचार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी, कार्यक्रम के संयोजक विनय कुमार मिश्रा, समस्त संकाय सदस्य संजीव सिंह, रमेश कुमार सोनकर, अमृत कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार, अतुल कुमार, मानवेन्द्र सिंह, भारती सिंह, अंतिमा, शाइस्ता इकबाल प्रवक्ता डायट एवं दीपक कुमार, गंगाराम, सौरभ तथा समस्त कार्यालय स्टॉफ एवं डायट प्रशिक्षु, डीसी प्रशिक्षण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages