बुद्ध शक्ति संस्थान कार्यालय व बौद्ध पुस्तकालय का उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

बुद्ध शक्ति संस्थान कार्यालय व बौद्ध पुस्तकालय का उद्घाटन

फतेहपुर, मो. शमशाद । पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती के अवसर पर बुद्ध शक्ति संस्थान के कार्यालय व बौद्ध पुस्तकालय का उद्घाटन आदर्श नगर में मुकेश कुमार के आवास पर किया गया। कार्यालय का उद्घाटन सरदार पटेल शोध संस्थान के प्रखर अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल व बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद ललई सिंह यादव, महामना रामस्वरूप वर्मा व बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को

कार्यक्रम में भाग लेते लोग।

संबोधित करते हुए केपी कोरी ने बताया कि बौद्ध पुस्तकालय में अभी वर्तमान में 50 से अधिक पुस्तकें मौजूद हैं। धीरे-धीरे इसे और बढ़ाया जाएगा। जिससे सभी को अपने मानव इतिहास की तथ्यपरक जानकारी मिल सके। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा नीरज पासी, राजेश पाटिल जिलाध्यक्ष भीम आर्मी, चंद्रभान यादव, डॉ जगदीश्वर पटेल, बबलू मौर्या, शिवप्रताप मौर्या, पी के गौतम, बृजकिशोर आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages