पार्षद जयंती पर बड़ी तादाद में जाएंगे दोसर वैश्य समाज के लोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

पार्षद जयंती पर बड़ी तादाद में जाएंगे दोसर वैश्य समाज के लोग

नौ सितंबर को फतेहपुर के रज्जन गेस्ट हाउस में होगा कार्यक्रम

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक खागा में आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पार्षद जयंती पर बड़ी तादाद में दोसर वैश्य समाज के लोग मुख्यालय जाएंगे। खागा के दुर्गा शंकर गुप्त के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए खागा इकाई के अध्यक्ष विकास गुप्त ने कहा कि नौ सितंबर को पार्षद जी की जयंती पर फतेहपुर रज्जन गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में दोसर वैश्य समाज के लोग काफी संख्या में अपनी सहभागिता निभाएंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि दोसर वैश्य समाज के लिए नौ सितंबर गौरवशाली दिवस के रूप में है। समाज को ऐसे महापुरूष का जन्म दिवस मनाने का अवसर दिया। जिन्होने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान

बैठक में भाग लेते दोसर वैश्य समाज के लोग।

देते हुए स्वरचित झंडागीत के माध्यम से ख्याति अर्जित की। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि खागा क्षेत्र दोसर वैश्य बाहुल्य है। आवश्यकता है सभी को एकजुट करने की। महासमिति के पदाधिकारी प्रयास करके सभी को संगठन से जोड़ें। संचालन करते हुए सुरेश गुप्त (पप्पू) ने कहा कि योजना बनाकर सभी परिवारों से संपर्क करके नौ सितंबर के कार्यक्रम का नियमंत्रण दिया जाएगा। प्रयास यह रहेगा कि एक बस खागा से जाएगी। बैठक में रमाकांत गुप्त, धर्मेंद्र गुप्त, गणेश गुप्त, सुशील गुप्त उर्फ फौजी, उदय गुप्त, राघवेंद्र गुप्त, राम प्रकाश गुप्त, गोविंद गुप्त, कृपाशंकर, हिमालय गुप्त, रानू गुप्त, दिनेश गुप्त, संगम गुप्त, सुरेंद्र गुप्त, अनिल गुप्त भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages