सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को बताया जनविरोधी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को बताया जनविरोधी

लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष समेत विधायक ने की शिरकत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । समाजवादी पार्टी के छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजकरन निर्मल की अगुवाई में वृक्षारोपण व पर्चा वितरण हुआ। सोमवार को रानीपुर खाकी गांव में सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राजकरन निर्मल ने छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता में कहा कि फीस वृद्धि, मुफ्त शिक्षा, विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों में नियुक्तियों में धांधली, पेपर लीक, रोजगार, आरक्षण, डिजिटल डिवाइस जैसे तमाम मुद्दों पर बुंदेलखण्ड झांसी-चित्रकूट मंडल का प्रभार उन्हें सौंपा गया है।

 पौधरोपण करते सपा नेता।

वृक्षारोपण व पर्चा वितरण बाद सपा विधायक अनिल प्रधान ने रानीपुर खाकी में जनता से कहा कि 2027 में सपा की सरकार सभी लोग मिलकर बनायें। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनविरोधी होने के सवाल उठाये। कार्यक्रम में मौजूद लोहिया वाहिनी प्रदेश प्रमुख महासचिव अमरेन्द्र आर्य, प्रदेश महासचिव मन्नू पाण्डेय, प्रदेश उपाध्याक्ष डॉ संतोष पटेल, जनार्दन सिंह पटेल, यूथ फ्रंटल जिलाध्यक्ष अजय यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन सिद्दीकी, अमरदीप पटेल, रोहित यादव, जलाल, महेंद्र यादव, जगदीश पटेल, मोतीलाल पटेल, शिवपाल कुशवाहा, कल्लू पटेल, मनोज सिंह, अली हसन, मइयादीन यादव, देवराज प्रजापति, राजाराम पटेल, राम बाबू मौर्य, छक्का यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages