देवेश प्रताप सिंह राठौड़
वरिष्ठ पत्रकार
उत्तर प्रदेश झाँसी! हनुमान मंदिर रेलवे कारखाना भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज भव्य छठी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक के साथ छठी महोत्सव मनाया गया जिसमें महाभिषेक,पूजन एवं महाआरती की गयी तदुपरांत भव्य विशाल भंडारा के आयोजन किया जिसमे प्रेमनगर क्षेत्र,रेलवे कारखाना स्टोर,रेलवे कॉलोनी के भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की आयोजन पं.रविकांत मिश्र महंत हनुमान मंदिर रेलवे कारखाना के मुख्य संयोजन में आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि जब से यह कारखाना है तब से यह मंदिर है
और तभी से छठी महोत्सव मनाया जाता है आज मुख्य रूप से पं.रविकांत मिश्र,पं.सियारामशरण चतुर्वेदी,उमेश गुर्जर,अनिल कुमार सिंह भदौरिया,इंद्रपाल सिंह खनूजा प्रधान गौ सेवा समिति,रमेश कुमार मिश्रा,सूर्यकांत त्रिपाठी,प्रदीप उपाध्याय,सुमंत प्रजापति,मनोज मिश्रा,राहुल मिश्रा,रामजी रावत,राकेश झा एड.,गोपाल मिश्रा,अतुल सिंह,अशोक सिंह,मदन मोहन अग्रवाल आदि ने व्यवस्था की। संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी अध्यक्ष भागवत सत्संग मण्डल झाँसी ने किया।


No comments:
Post a Comment