सृष्टि पांडे को मिला पंडित प्रेम शंकर बाजपेई बाल साहित्य विशेष सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 1, 2024

सृष्टि पांडे को मिला पंडित प्रेम शंकर बाजपेई बाल साहित्य विशेष सम्मान

कानपुर, संवाददाता - कानपुर भारतीय बाल कल्याण संस्थान कानपुर द्वारा बाल साहित्यकारों का सम्मेलन जय नारायण विद्या मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें देश से अनेकों बाल साहित्यकार उपस्थित हुए! मुख्य अथिति मयूर ग्रुप के श्री गणेश गुप्त रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पंडित भूधर नारायण मिश्र ने की! उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय बाल साहित्य की बहुत आवश्यकता है! विशिष्ठ अतिथि श्री रमाकांत शर्मा उद्भ्रांत, बाल कवि नागेश पांडे, महामंत्री एस बी शर्मा ने भी संबोधित किया! इस अवसर पर बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर राष्ट्रबन्धु विशेष सम्मान श्री उदय करोला गढ़वाल को दिया गया!


भालचंद्र सेठिया सम्मान दर्शन सिंह पटियाला पंजाब को दिया गया! तपेश्वरी प्रसाद गुप्त सम्मान संत कुमार बाजपेई को दिया गया! पंडित प्रेम शंकर बाजपेई बाल साहित्य सम्मान सृष्टि पांडे शाहजहांपुर को दिया गया! श्री प्रदीप अवस्थी, अशोक कुमार बाजपेई, रमेश मिश्रा आनंद को प्रेमचन्द्र अग्निहोत्री सम्मान से सम्मानित किया गया! चंद्रयान पर केंद्रित अशोक कुमार बाजपेई की बाल कविता संग्रह सुनो सुनो इसरो की सुनो का लोकार्पण हुआ इस अवसर पर नगर के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री चक्रधर शुक्ला ने किया!


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages