धूप निकलने की वजह से लोगों को छूटा पसीना, शाम को मौसम हुआ सुहाना
भादौं माह में एक पखवारे से कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी
बांदा, के एस दुबे । रविवार को सुबह से ही धूप खिलने की वजह से पूरा दिन लोग उमस से बेहाल रहे। लेकिन शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए और कुछ देर के लिए ही सही लेकिन झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। थोड़ी ही बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। कई इलाकों में जलभ्राव की भी खबरें मिली हैं। लोगों का कहना है कि सोमवार केा अमावस्या है, अभी और भी बारिश होने की संभावना है। भादौं माह शुरू होते ही इंद्रदेव की मेहरबानी से कई बार झमाझम बारिश हुई। यूपी के साथ ही एमपी के कैचमेंट एरिया में बारिश होने की वजह से केन और यमुना नदी में बाढ़ भी आग गई थी। तीन
![]() |
| रविवार की शाम को बारिश के बाद का दृश्य। |
दिनों तक दोनो नदियां उफान पर रहीं। हालांकि चौथे दिन से ही जल स्तर नीचे की ओर खिसकने लगा था। अब स्थिति सामान्य है। यह बात दीगर रही कि बाढ़ का पानी केन किनारे बसे तमाम गांवों में गंदगी छोड़ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर कैंप लगाया और मरीजों का उपचार किया। इधर, भादौं माह में तप रही धरती पर झमाझम बारिश की बूंदें गिरीं तो एकबारगी मौसम ने पलटी मारी। कभी दिन में तो कभी रात में झमाझम बारिश का सिलसिला चलता आ रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। इसकी वजह से उमस में इजाफा हो गया। उमस होने के कारण लोग पूरा दिन पसीने से तर-बतर नजर आए। कइ्र बार बिजली गुल होने के कारण भी लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालांकि शाम तकरीबन छह बजे आसमान पर काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के झोकों के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तकरीबन 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के कारण सड़कों में जहां फिसलन हो गई, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की भी खबरें मिली हैं। लोगों का कहना है कि सोमवार को अमावस्या होने के कारण बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। ज्योतिर्विद भी इस बात का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भादौं माह में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment