गोष्ठी का किया गया आयोजन, महिला सुरक्षा पर दिया जोर
बांदा, के एस दुबे । मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव के आवास में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कहा गया कि सरकार को महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। पीड़ितों की मदद के लिए फोरम हमेशा तैयार रहती है। कहा कि संगठन पदाधिकारी मजबूती के साथ कार्य करें। संगठन के मुखिया के साथ विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके प्रजापति भी मौजूद रहे। जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष राम पाल प्रजापति ने किया। मानवाधिकार फोरम की बुंदेलखंड की प्रभारी नीलम गुप्ता ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी बुंदेलखंड ने संगठन को मजबूती से कार्य करने के लिए अपने विचार रखे। आगे
![]() |
| मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करतीं नीलम गुप्ता |
उन्होंने कहा वातावरण मे सभी को जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं पर सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि सरकार को नारी सुरक्षा के लिए ध्यान देने की जरूरत है, ताकि समाज में व्याप्त भय कम हो सके। नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मानवाधिकार फोरम पिड़तो की मदद के लिए हर संभव प्रयास करता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार ओझा, महिला जिलाध्यक्ष ममता नामदेव, विनोद श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, माधुरी कुशवाहा, नैनसी श्रीवास्तव, नंदकिशोर मौजूद रहे। इसके साथ ही नवमनोनीत पदाधिकारियों में लोकेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष,अभिलाषा गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, सतेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, सबने बधाई और शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment