मिशन शक्ति अभियान : महिलाओं, बालिकाओं को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, December 2, 2024

मिशन शक्ति अभियान : महिलाओं, बालिकाओं को किया जागरूक

सिंधनकलां गांव में पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम, दी गईं जानकारियां

बांदा, के एस दुबे । जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा के साथ ही आपातकालीन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह आपताकलीन नंबरों पर फोन करके पुलिस की मदद प्राप्त कर सकें।

मिशन शक्ति अभियान के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी व महिलाएं

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत पैलानी थाना पुलिस ने सिंधनकलां गांव में सोमवार को चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान चौपाल में शामिल महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाते हुए जागरूक किया। शासन द्वारा चलाए गए विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, जैसे आपात कालीन सेवा 112, वोमेन पावर लाइन नंबर 1090, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 आदि से अवगत कराया। वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध और उनसे बचने के बारे में जानकारी दी। साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 से अवगत कराया, गुड टच बेड टच के बारे मे बताया गया। महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं गईं और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। वहीं थाना प्रभारी सुखराम सिंह के साथ महिला उपनिरीक्षक हिमांशी वर्मा और सुनीता चौरसिया शामिल रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages