बिहार के नायक कर्पूरी ठाकुर को सपाईयों ने किया याद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, January 24, 2025

बिहार के नायक कर्पूरी ठाकुर को सपाईयों ने किया याद

उनके बताए गए रास्तों पर चलने का दोहराया संकल्प

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में हर वर्ष की भांति महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक समरसता के प्रतीक, बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर जननायक के जीवन पर प्रकाश डालने के लिए गोष्ठी की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कर्पूरी ठाकुर  के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत उल्लेख करते हुए उनके बताए रस्ते पर पर सभी से चलने का आह्वाहन किया। इस

गोष्ठी को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।

मौके पर नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्या, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, अमित पाल, अय्यूब खान, दीपक डब्लू, अखिलेश सविता, शनि लोधी, अमित मौर्या, संदीप माली, फिरोज खान, नागेंद्र यादव, सुहैल खान हेमू, धीरेन्द्र मौर्या, कमलेश निषाद, कुशमा निषाद, राहुल लोधी, शिवदेश मौर्या, धीरेन्द्र मौर्या, पार्वती निषाद, ननकी निषाद, आशीष सिंह मौर्या, प्रेम पाल, राहुल लोधी, पुनीत सिंह, सुरेंद्र मौर्या, महेंद्र लोधी, फौजी बीके साहू, महेश कोरी, रामचंद पाल, वीरेंद्र यादव, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages