बारात का किया इस्तकबाल, नव दंपति के कराए फेरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 27, 2025

बारात का किया इस्तकबाल, नव दंपति के कराए फेरे

रोटी बैंक सोसाइटी के तत्वाधान में संपन्न हुआ विवाह समारोह

समारोह में मौजूद पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने दंपति को दिया आशीर्वाद

बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक सोसाइटी के तत्वावधान में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया। आई बारात का स्वागत पदाधिकारियों ने किया और रीति-रिवाज के मुताबिक वर-वधु के फेरे कराए। इसके बाद दंपति के सुखी जीवन की कामना करते हुए विदाई दी गई। शहर के एक मैरिज हाल में काजल निगम व नितेंद्र निगम का विवाह कराया गया। बैंड बाजे क साथ आई हुई बारात का स्वागत मुख्य अतिथि सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज, समाजसेवी मनु बंसल, अध्यक्ष रिजवान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष मो. सलीम, कोषाध्यक्ष इरफ़ान खान, राहुल अवस्थी, अलीमुउद्दीन, मो. अजहर, मो. इदरीश,आशिफ बेग, सगीर बाबा,महिला अध्यक्ष तबस्सुम फातिमा, उपाध्याय तरन्नुम फातिमा प्रीति शिवहरे, प्रमोद रेखा द्विवेदी, रेणुका गुप्ता रीना कनौजिया, रिया खान, सीमा नंदा व सभी पदाधिकारी सदस्यों के द्वारा बारातियों को माला पहनाकर बुके देकर स्वागत किया गया। इस शुभ विवाह में शहर के जिम्मेदार साथियों का महत्व योगदान रहा, संस्था के सभी पुरुष व महिला टीम के पदाधिकारियों, सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस विवाह समारोह को संपन्न कराया। आपको बता दें कि रोटी बैंक सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को हर समय, कपड़े, किताबों, जूते चप्पल, कंबल वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल बिस्कुट वितरण के साथ-साथ हर वर्ष एक जरूरतमंद कन्या का विवाह कार्यक्रम करवाती है। आज भी एक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिस सभी जिम्मेदार लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होकर हमारी संस्था को गौरवान्वित किया।

शादी के बाद नवदंपति और रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारी।

वहीं सभी सहयोगियों के सहयोग से कन्या को सहयोग राशि व घर गृहस्थी का जरूरत का सभी सामान देकर सभी विवाह की सभी रश्मों रिवाजों को पूरा करते हुए भीगी पलकों के साथ कन्या को विदा किया। इस मौके पर मनोज निगम लाल महासचिव जिला बार एसोसिएशन, श्याम जी निगम, नवीन निगम, अरुण निगम, निखिल सक्सेना, अक़ील खान, प्रसून श्रीवास्तव, आसिफ अंसारी, उपाध्यक्ष मुईनुद्दीन फ़ारूक़ी, अब्दुल शफ़ीक़ कल्लू, वीरेंद्र गोयल, गोपाल गोयल, संजय ककोनिया, अब्दुल मुजीब राजू, राबिया खान, रिचा रैकवार, अख़्तर किरमानी, आनन्द नाग, अशरफ अली, शहजादे खान, अलीम अहमद खान आदि साथी उपस्थित रहे। विवाह कार्यक्रम में अध्यक्ष रिजवान अली व संगठन मंत्री सुनील सक्सेना के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages