संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में तीसरे चरण का हुआ आयोजन
बबेरू और कमासिन समेत कई स्थानों पर चलाया गया सफाई अभियान
सफाई करते हुए सेवादारों ने स्वच्छ जल और स्वच्छ मन का दिया संदेश
बांदा, के एस दुबे । संत निरंकारी चैरिटैबल फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रोजेक्ट अमृत के तहत तीसरे चरण में रविवार को शहर और जिले के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। शहर में केन आरती स्थल समेत केन किनारे डंप कचरे को साफ किया गया। इसके साथ ही बबेरू और कमासिन, तिंदवारी समेत अन्य स्थानों पर भी सेवादारों और निरंकारी भक्तों ने सफाई करते हुए स्वच्छ जल और स्वच्छ मन का संदेश दिया। स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना को साकार रूप देने के लिए रविवार को केन नदी आरती घाट पर सेवादारों ने सफाई की।
![]() |
केन आरती स्थल |
इसके साथ ही केन किनारे डंप कचरे को नदी से बाहर निकालकर फेका। सुबह सात बजे से 10 बजे तक संत निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्रीय संचालक डॉ. सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रजत वर्मा अपने परिवार के साथ और अंकित बासू प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। बांदा जोन के जोनल इंचार्ज डॉ दर्शन सिंह ने दी। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। इसी प्रेरणा के साथ इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज पूरी मानवता को यही प्रेरणा देते हैं कि हम सभी इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं।
केन किनारों को साफ करते सेवादार।
कमासिन में की गई तालाब की सफाई
कमासिन। संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत जलाशयों की सफाई की गई और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। निरंकारी मिशन के लगभग एक सैकड़ा सेवादारों द्वारा सुबह सात बजे से 100 बजे तक विकासखंड के अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यमरेही नाथ मंदिर स्थित तालाब के घाटों की संपूर्ण सफाई की गई। निकाले गए कचरे को सुरक्षित स्थान पर डाला गया। सेवादल के संचालक अवध बिहारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ जल स्वच्छ मन, का संदेश दिया जाता है। इस सफाई अभियान में सैकड़ो सेवादारों के अलावा ग्राम प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला और निरंकारी भक्तों ने सफाई की।
सड़क साफ करतीं निरंकारी भक्त
घसिला तालाब को सेवादारों ने किया साफ
बबेरू। सन्त निरंकारी सत्संग भवन मे प्रोजेक्ट अमृत कार्यकम के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना को साकार रूप देने के लिये सन्त निरंकारी मिशन के सभी सेवादारो व श्रद्धालुओ के द्वारा सत्संग से चलकर घसिला तालाब को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया। शुभारम्भ पूर्व राज्यमन्त्री शिवशंकर सिह पटेल द्वारा किया। इस दिन संत निरंकारी बाबा हरदेव सिह महाराज का जन्म हुआ था। इस मौके पर कामता प्रसाद, लालता प्रसाद मुखी, देवेन्द्र सिह तुलसीराम आनन्द कुमार जगदेव प्रसाद रामराज घनराज व सभी सेवादार व श्रद्धालुओ ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment