बसत पंचमी पर ब्राम्हण बटुकों का कराया यज्ञोपवीत संस्कार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 3, 2025

बसत पंचमी पर ब्राम्हण बटुकों का कराया यज्ञोपवीत संस्कार

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत भवानीपुर पदारथपुर में ब्रम्हानंद चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित उपनयन संस्कार में झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश अन्तर्गत कानपुर, महोबा , रायबरेली, फतेहपुर,बांदा के जनपदों से आए 70 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार श्रेष्ठ विद्वानों आचार्य जयप्रकाश गर्ग,कमलेश तिवारी, प्यारेलाल दुवेदी द्वारा कराया गया। वही कार्यक्रम में पहुंचे एस डी एम पैलानी शशिभूषण मिश्र को आयोजक राज

यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल बटुक।

नारायण निगम, ने रोली टीका लगाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।महर्षि महेश योगी संस्था द्वारा ब्राह्मण बटुकों को निशुल्क वस्त्र,भोजन, आवास की ब्यवस्था कराई गई। प्रबंधक अनिलखरे ने बताया कि वर्ष 2011 में 5 ब्राहमण बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ था और आज 70 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ है। आश्रम में 150 छात्र विद्याध्ययन कर रहे हैं ।इस दौरान ग्राम प्रधान कौशल किशोर, थाना अध्यक्ष चिल्ला कृष्णदेव त्रिपाठी, अशोक अवस्थी, अरुण शुक्ला, राजा दीक्षित, संजय सिंह पटेल प्रबंधक अमित निगम आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages