तहसीलदार ने दिया आश्वासन, संघर्ष समिति ने स्थगित किया आंदोलन
धरने के दूसरे दिन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भी धरना प्रदर्शन में हुआ शामिल
बदौसा, के एस दुबे । बदौसा ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन के दूसरे दिन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भी शामिल हुआ। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार अतर्रा ने कहा पुरानी तहसील की जमीन में ही ब्लॉक बनाया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। बदौसा में ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे बदौसा ब्लॉक बनाओ आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को श्यामाचरण बाजपेई के नेतृत्व में गोविन्द तिवारी, हरिशंकर , चंद्रपाल विश्वकर्मा, रामस्वरूप पांडेय,
![]() |
| धरने पर बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारी। |
होरीलाल गुप्ता क्रमिक अनशन पर बैठे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय यादव, शिव प्रसाद उर्फ शिवा, रामजस निषाद, विक्की गुप्ता, विनोद गांधी, धर्मेंद्र सिंह खटीक, सन्तोष कुशवाहा ने धरना प्रदर्शन और अनशन का समर्थन किया। सभी पदाधिकारी अनशन पर बैठे। इसी बीच तहसीलदार अतर्रा सतीश वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। समिति पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि पुरानी तहसील की
![]() |
| तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते संघर्ष समिति के पदाधिकारी। |
सरकारी ज़मीन पर ही ब्लाक मुख्यालय कार्यालय बनाया जाएगा। नया प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की जमीन का भी अवलोकन किया। तहसीलदार के आश्वासन पर ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन और अनशन को समाप्त करने की घोषणा की।



No comments:
Post a Comment