दोषी ने अग्नि पीड़ित की मदद को बढ़ाया हाथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 22, 2025

दोषी ने अग्नि पीड़ित की मदद को बढ़ाया हाथ

ग्यारह हजार रूपए के साथ ही खाद्यान्न सामग्री सौंपी

फतेहपुर, मो. शमशाद । बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के चक्की गांव में विश्वकर्मा समाज के घर में आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जैसे ही इसकी सूचना बिंदकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता सुशील दोषी को हुई वह खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद करने के लिए उनके घर पहुंच गए। खाद सामग्री के साथ 11000 रूपए की आर्थिक मदद करते हुए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। जैसे ही पीड़ित के हाथों में रखा तो आंखों

अग्नि पीड़ित परिवार से वार्ता करते सपा नेता सुशील दोषी।

में आंसू भर आए। उसने दिल से सुशील दोषी का आभार व्यक्त किया। सुशील दोषी लगातार पीड़ितों की मदद को हाथ बढ़ाते हैं। पिछले कई वर्षों से लगातार इसी तरह गांव-गांव पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। श्री दोषी का कहना है किऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए और हमें मदद करने में बहुत सुकून मिलता है। आगे भी ऐसी मदद करते रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages