घर- घर कुंडी खटखटाकर भाजपाईयों ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 28, 2025

घर- घर कुंडी खटखटाकर भाजपाईयों ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भाजपा के 28 से 30 मार्च तक चलने वाले संपर्क अभियान का  शुभारंभ  शुक्रवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जूही मंडल में घर-घर संपर्क कर किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम ने जूही और किदवई नगर मंडल में पहुंच घर घर कुंडी खटखटाई और लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। प्रकाश पाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से योजनाओं को पाने में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और सरकार के बारे में फीड बैक लिया। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। संपर्क के दौरान शिवराम सिंह ने जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनके नाम, पता,


मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण नोट किए और उन्हें सरकारी योजनाओं को दिलाने का भरोसा दिया।  इसी तरह महापौर प्रमिला पांडेय व रघुनंदन सिंह भदौरिया ने ओमपुरवा मंडल, में संपर्क किया इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियों, पार्षदों ने दक्षिण जिले के बर्रा, निराला नगर, बाबू पुरवा, जूही, यशोदा नगर, ओम पुरवा, छावनी, हरजिंदर नगर सहित सभी 13 मंडलों में घर घर संपर्क अभियान चलाया और लोगों को योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जसविंदर सिंह,अर्जुन बेरिया, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला,दीपांकर मिश्रा,अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages