न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 17, 2025

न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रदर्शन

ईडी और मौजूदा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

बांदा, के एस दुबे । जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसियों के विरुद्ध मनगढ़ंत तरीके से कुचक्र के तहत न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ईडी और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की ईडी मौजूदा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यवाहियां अमल में लाई जा रही हैं, ऐसी कार्यवाहियों से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है, हम डटकर मुकाबला करेंगे और आगे आने वाले चुनाव में इनको सत्ता से बेदखल करने का कार्य किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा राहुल गांधी की लोकप्रियता से वर्तमान सरकार डर रही है, विपक्ष को दबाने के लिए सदैव किसी न

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी।

किसी प्रकार के हथकंडे अपनाती रहती है जिसका जीता जागता उदाहरण ईडी की चार्ज सीट है, प्रत्येक कांग्रेसी गांधी परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, बी.लाल, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, सूरज बाजपेई, शोएब रिजवी, बल्देव वर्मा एडवोकेट, डॉ. केपी सेन, अशोकवर्धन कर्ण, पवन देवी कोरी, कालीचरण साहू, कालीचरण निगम, शब्बीर सौदागर, अरशद अल्वी, अशरफ उल्ला रम्पा, धीरू पांडेय, प्रेम विश्वकर्मा, रफत खान गोगा, जिलानी दुर्रानी, इरफान खान सभासद, सद्दाम शाह, सुन्दर लाल गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, सुखदेव गांधी, चंद्रभवन, नाथू रामसेन, अलीबक्स आदि काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages