छावनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 8, 2025

छावनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का हुआ आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को किदवई नगर विधानसभा एवं श्याम नगर के एक रिसॉर्ट में छावनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन  आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ‌क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान के साथ हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा का चुनावी एवं संगठनात्मक विचार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा के संबंध में  बताया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं विधायक महेश त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मोदी- योगी के नेतृत्व भाजपा लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज की भाजपा पिछले 30 वर्षों में कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान के दम पर विश्व की सबसे


बड़ी पार्टी है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत  के सपने को पूरा करने में सक्रिय सदस्यों की महत्व पूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य,पन्ना प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता खुद को मोदी और योगी का ध्वजवाहक मानकर अपने अपने बूथों पर काम करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बूथ स्तर तक केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ता उत्सव मानकर अभी से सक्रिय हो जाएं। मोदी और योगी की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ पर जीत ही चुनाव में विजय की गारंटी बनेगी।सक्रिय सदस्य बूथ पर निवास करने वाले वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित लोगों से निरंतर संपर्क रखें। आगामी चुनाव में पार्टी नेताओं के नेटवर्क के जरिए लोक संपर्क ही प्रमुख हथियार बनेगा। महीने में एक बार बूथों पर मासिक बैठक कर किए गए कामों की समीक्षा करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज,कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल, डॉ वीना आर्या पटेल, मनोज शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, शिव पूजन सविता ,मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान आदि मौजूद रहे वहीं छावनी विधानसभा सम्मेलन में सांसद रमेश अवस्थी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया, शिव कुमार पाठक, विनोद शुक्ला,राजन चौहान,बी एल पाण्डेय, सनी जायसवाल, सुमित तिवारी, ओपी आर्या ,आलोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages