सामग्री का वितरण कर सुरक्षित मातृत्व की दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 11, 2025

सामग्री का वितरण कर सुरक्षित मातृत्व की दी जानकारी

जन जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाता है पोषण पखवाड़ा : साहब

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार विभाग साहब यादव के नेतृत्व में जनपद की समस्त परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़े के साथ राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं को आयरन की गोलियां, सेनेटरी पैड, टीएचआर आदि का वितरण कर सुरक्षित मातृत्व विषय पर जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना बहुआ की मुख्य सेविका शारदा वर्मा ने बताया कि ग्राम नहर खोर आँगनबाड़ी केंद्र में लगभग साठ से अधिक महिलाओं को एकत्र कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभा तिवारी, चित्र लेखा एवं आशा बहू ऊषा देवी के सहयोग से लाभार्थियों के साथ समुदाय के अन्य लोगों को भी नारे, समूह चर्चा, रंगोली बनाकर जागरूक करने का पूर्ण प्रयास किया। इसी प्रकार भिटौरा में बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी कुमारी के नेतृत्व में किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य केंद्र में

महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।

आयरन की गोलियां एवं सेनेटरी पैड आदि का वितरण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग साहब यादव ने बताया कि भारत जैसे विशाल देश में, जहां विज्ञान और तकनीक में निरंतर प्रगति हो रही है। वहीं कुपोषण अब भी एक गंभीर और जटिल सामाजिक संकट बना हुआ है। यही वजह है कि सरकार ने वर्ष 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की थी ताकि महिलाओं, बच्चों और पूरे परिवार को उचित पोषण सुनिश्चित किया जा सके। इस मिशन की पोषण पखवाड़ा एक महत्वपूर्ण पहल है। जो हर साल एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी बहुआ एवं शहरी रवि शास्त्री ने बताया कि शिशु के जन्म से पहले के नौ महीने और उसके जीवन के पहले दो साल यानि कुल 1,000 दिन बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव रखते हैं। पोषण अभियान इन दिनों को जादुई काल मानता है। माताओं को संतुलित आहार, उचित देखभाल और स्तनपान के लिए प्रेरित करता है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages