शोभायात्रा में शामिल रहे घोड़ों का नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र, डीजे की धुन पर थिरके रामभक्त
शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों ने की जमकर आतिशबाजी, भगवाध्वज भी लहराया
रह-रहकर भगवान श्रीराम का जयघोष होता रहा गुंजायमान, भजन भी गुंजायमान होते रहे
बांदा, के एस दुबे । रामनवमी पर रविवार को भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से दोपहर बाद रामनवमी केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम शहर की सड़कों पर रवाना हुआ तो पूरा माहौल राममय नजर आया। शोभायात्रा ने तयशुदा मार्गों से शहर का भ्रमण किया। घोड़ों का नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल रथ और उस पर विराजमान भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण आदि स्वरूप रामभक्तों का मन मोह रहे थे। डीजे की धुन पर गुंजायमान हो रहे श्रीराम के भजनों पर रामभक्त जमकर झूमे। आतिशबाजी का सिलसिला भी चला। श्रद्धालुओं ने रास्ते पर शोभायात्रा को रोकते हुए आरती उतारी। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के लोगों और समाजसेवियों ने रामभक्तों को ठंडा पानी, शर्बत और प्रसाद वितरित करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। ड्रोन के जरिए रामलीला मैदान और महेश्वरी देवी चौराहे पर रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर पुलिस तैनात रही।
![]() |
स्टेशन रोड में रामनवमी शोभायात्रा में शामिल रामभक्त महिलाएं। |
केंद्रीय रामनवमी समिति अध्यक्ष पंडित रमेश त्रिपाठी, बजरंग दल अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, सनी धुरिया, आयोजक अमित सेठ भोलू, राजू त्रिपाठी, पन्नालाल धुरिया, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासू गुप्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। रामलीला मैदान से निकलते ही स्टेशन रोड पर शोभायात्रा को रोककर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। श्रीराम नवमी शोभायात्रा अपने निर्धारित रूट रामलीला मैदान से शुरू होकर स्टेशन रोड, पीली कोठी ओवरब्रिज, बाबूलाल चौराहा, काली देवी मंदिर, गणेश भवन पहुंची। गणेश भवन में भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर श्रीराम भक्तों को विधिवत जलपान कराया। इसके बाद शोभायात्रा अलीगंज, जिला परिषद चौराहा से नगर पालिका पालिका इंटर
![]() |
शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों का हुजूम। |
कॉलेज होते हुए अमर टॉकीज चौराहा, गूलरनाका, शंकर गुरू चौराहा होते हुए कोतवाली रोड से झंडा चौराहा, बलखंडीनाका पहुंची। शाम करीब सात बजे महेश्वरी मंदिर चौराहे पर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। आतिशबाजी भी हुई। अलीगंज में रामा का इमाम बाड़ा के पास सचिव शशांक दीक्षित व मोहल्लेवासियों के सहयोग से परिवार भव्य भंडारा किया गया।शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में भगवाध्वज लिए हुए थे और जयश्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। डीजे की धुन पर गुंजायमान हो रहा भगवान श्रीराम के भजनों ने रामभक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं रही। सभी हाथ में भगवाध्वज लिए चल रही थीं।
रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान समाजसेवियों और राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही मुस्लिम भाइयों ने भी रामभक्तों को जलपान कराया। जिले में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाला बांदा जिले में सभी पूरे उत्साह के साथ शरीक होते हैं। भव्य शोभायात्रा के निर्धारित रूट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाए थे और रामभक्तों को ठंडा पानी, शर्बत के साथ ही प्रसाद का वितरण किया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी स्टॉल लगाया और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इसी तरह भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया। रास्ते पर शोभायात्रा को रोक-रोकर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और पुण्य लाभ अर्जित किया।
- - कालिंजर, पैलानी, नरैनी, बबेरू, अतर्रा, कमासिन के साथ ही बदौसा में भी हुआ भव्य आयोजन
- - तिंदवारी में आयोजित शोभायात्रा में जलशक्ति राज्यमंत्री हुए शामिल
बांदा। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कालिंजर में रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा ने गाजे बाजे के साथ कस्बा में भ्रमण किया। श्रद्धालु गौरी हलवाई, ज्वाला गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, राजा शर्मा, कुशवाहा समाज व नवयुवक दल के लोगों ने पानी का वितरण किया। सगीर अहमद समेत श्रद्धालुओं ने भक्तों को नमकीन, बिस्किट, ठंडा पानी का वितरण किया। भाजपा नेता पन्नालाल कोरी ने सभी
राम भक्तों को रामजी का पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल राकेश मिश्रा, वीरेंद्र त्रिवेदी, बुद्धविलास द्विवेदी, रामनरेश द्विवेदी, रवि गुप्ता, विद्यासागर पांडेय, कोमल कुशवाहा, शीलू राज, कालिंजर ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर, कटरा प्रधान राजेंद्र श्रीवास, रामकृपाल सोनकर, सुरेश तिवारी, नारायण त्रिपाठी, वैभव गुप्ता समेत सैकड़ों रामभक्त शामिल रहे। पुलिस बल भी लगातार निगरानी करता रहा। इसी तरह पैलानी तहसील के खप्टिहा कलांं कस्बे में रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रीराम लक्ष्मण की झांकियों की जगह-जगह
आरती-पूजा की गई। रामजानकी मंदिर शिवाला से होते हुए रघुवीर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गढ़ी दाई मंदिर, योगिनी माता मंदिर, काली देवी मंदिर से होते हुए पाथादाई मंदिर के बाद बस स्टैंड पहुंची। भाजपा नेता हिम्मत सिंह, कृष्णा राम द्विवेदी, आत्म स्वरूप विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, प्रेम नारायण शुक्ला, अरविंद कुमार गुप्ता, नीरज सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी शामिल रहे। पैलानी, सिंधन कला, पिपरहरी, अमलोर, निवाईच, चंदवारा, इछावर आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली गई। कमासिन में विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस से जुड़े लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। रथ में विराजमान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान प्रतिमाओं के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया। डीजे में बज रहे भजनों पर रामभक्त जमकर थिरके। आतिशबाजी का दौर भी चला।
जगह-जगह पर देव प्रतिमाओं की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को ठंडा शरबत पिलाया और नाश्ता कराया। रामभक्त भगवाध्वज लेकर चल रहे थे। रामनवमी पर मां काली माता मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई। कस्बा भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों से पुष्प और गुलाल बरसाकर रामभक्तों का स्वागत किया। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद शोभायात्रा में शामिल रहे। अरुण दीक्षित ,रमेशचंद्र साहू, अभय परिहार, अंकित श्रीवास्तव, रमेश पांडे, अनूप तिवारी, विकास, सतीश द्विवेदी ,
राहुल गुप्ता, मनोज गुप्ता के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, बजरंग दल, भाजपा व गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल रहे। कस्बे में श्रीराम का जयघोष गुंजायमान होता रहा। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को जलपान कराया। बबेरू में रामनवमी पर रथ
में भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण और अन्य देव स्वरूपों की झांकियां सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। अतर्रा रोड के एक मैरिज हाल से शुरू हुई शोभायात्रा अतर्रा रोड, कमासिन रोड, पुरानी तहसील, औगासी रोड, तिंदवारी रोड, बांदा रोड से आम चौराहे पहुंची। वहां पर मंगला आरती की गई। आशीष गुप्ता समेत श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर रामभक्तों को जलपान कराया। शोभायात्रा में
चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता, विजय विक्रम सिंह राम प्रकाश साहू, पंकज द्विवेदी, राजा दीक्षित, बच्चा सिंह, विप्णु प्रताप, रिंकू सिंह, शिवविलास शर्मा, नरेंद्र अवस्थी, श्रीराम गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, पंकज द्विवेदी, सौरभ शिवहरे, रामकेश दिवाकर, अमित अग्रहरि, शिवशंकर गुप्ता, पुत्तन सिंह समेत सैकड़ों रामभक्त शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह और कस्बा इंचार्ज जय सिंह समेत पुलिस फोर्स भी साथ रही। उधर, सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने आम चौराहे पर स्टाल लगाकर राम भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर छेदीलाल गुप्ता,
उमाशंकर, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, ज्ञान सिंह समेत अमरेश द्धिवेदी, जगन्नाथ गुप्ता आदि सपाई मौजूद रहे। नरैनी में रामलीला मैदान से दोपहर बाद शोभायात्रा की शुरुआत की गई।अतर्रा मार्ग से कालिंजर और करतल मार्ग होते हुए बाँदा मार्ग पहुचे।कई जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर राम भक्तों का स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी राम मोहन राय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के आनंद पांडे, शुभम ओमर, विपिन त्रिवेदी, शिवम गुप्ता, पुनीत, जीतू, विपिन दीक्षित,कस्बा के दर्जनों श्रद्धालुओ ने अपने दरवाजे पर भगवान की झांकी की आरती उतारी और जलपान कराया इनमें सुंदरलाल त्रिपाठी, रामकृपाल, कैलाश चंद, विमल गुप्ता,भाजपा नेता हरिश्चंद्र सोनकर राकेश चौरसिया, पनगरा गांव के प्रधान जगदीश प्रसाद यादव आदि रहे
शोभायात्रा में कस्बा सहित क्षेत्रीय गांवो के लोगो सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। इधर, जसपुरा में रामनवमी के पावन अवसर पर कस्बा जसपुरा में उत्साह और धूमधाम के साथ एक भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न इलाकों में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ झांकी में हिस्सा लिया। यह भव्य झांकी सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर बड़ा शिवाला, ज्योतिमाता मंदिर, पुराना बसस्टैंड,स्टेडियम, तिराहा, थाना होते हुए पूरे कस्बे में निकाली गई। रामनवमी के इस पर्व ने न सिर्फ धार्मिक वातावरण को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी बनी। झांकी में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे झांकी में शामिल हुईं, और उनके साथ बच्चों, वृद्धों और युवाओं का उत्साह भी देखा गया।
झांकी के प्रमुख आयोजक झांकी का आयोजन चक्रपाणि अवस्थी, संजय सिंघ, दुष्यंत सिंह, पुष्पराज द्विवेदी, राम सिंह, राजेश साहू, सुधीर साहू, शुभम द्विवेदी, मुन्ना महराज, आदित्य द्विवेदी, सीरजध्वज तिवारी, राकेश सिंह दादा सहित सैकड़ों लोगों ने किया। इन आयोजकों के नेतृत्व में कस्बे के लोग इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। रामनवमी के इस पावन पर्व ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि कस्बे की एकजुटता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बना। इस झांकी ने कस्बा जसपुरा में एक अद्भुत माहौल तैयार किया, जिसे याद किया
जाएगा।वही जसपुरा क्षेत्र के रामपुर,गड़रिया,सिकहुला,गौरीकला आदि में भी रामनौमी की झांकी निकाली गई। बदौसा में रामनवमी के पर्व पर राम भक्त 16- 18 युवा कमेटी बदौसा द्वारा भगवान श्री राम माता सीता, हनुमान की शोभायात्रा धूम धाम से नगर में डीजे, ढोल, नगाड़े और सादर झांकियां निकाली गई। रविवार को बदौसा कस्बे में शीतल बाबा के मंदिर के पास से रामनवमी के पावन पर्व पर राम भक्त 16- 18 युवा कमेटी बदौसा द्वारा ढोल , नगाड़ा, डीजे में नाचते गाते भगवान श्री राम माता सीता रामभक्त हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। राम भक्त 16- 18 युवा कमेटी एवं बजरंग दल के नगर संयोजक सचिन शिवहरे, कोषाध्यक्ष राहुल शिवहरे, नगर संयोजक शत्रुघ्न गुप्ता, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के जिला महासचिव अभिषेक सोनी, कन्हैया श्रीवास्तव, सत्यम तिवारी,
निर्मल त्रिपाठी, संगम त्रिपाठी, ओपी यादव अभिषेक शिवहरे, अनुराग शिवहरे, सौरभ सोनी, पंकज शिवहरे, शुभम शिवहरे, गोलू साहू, मोनू गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, प्रशांत शिवहरे, शिवम वर्मा, शारदा गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के युवा नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता, ऋषिकेश दुबे, एवं समस्त क्षेत्रवासी एवं राम भक्तों द्वारा सफल बनाने में सहयोग का रहा सभी राम भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।
![]() |
रामनवमी पर शोभयात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों का हुजूम। |
राम भक्तों को रामजी का पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल राकेश मिश्रा, वीरेंद्र त्रिवेदी, बुद्धविलास द्विवेदी, रामनरेश द्विवेदी, रवि गुप्ता, विद्यासागर पांडेय, कोमल कुशवाहा, शीलू राज, कालिंजर ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर, कटरा प्रधान राजेंद्र श्रीवास, रामकृपाल सोनकर, सुरेश तिवारी, नारायण त्रिपाठी, वैभव गुप्ता समेत सैकड़ों रामभक्त शामिल रहे। पुलिस बल भी लगातार निगरानी करता रहा। इसी तरह पैलानी तहसील के खप्टिहा कलांं कस्बे में रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रीराम लक्ष्मण की झांकियों की जगह-जगह
![]() |
रामनवमी शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय समिति के पदाधिकारी। |
आरती-पूजा की गई। रामजानकी मंदिर शिवाला से होते हुए रघुवीर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गढ़ी दाई मंदिर, योगिनी माता मंदिर, काली देवी मंदिर से होते हुए पाथादाई मंदिर के बाद बस स्टैंड पहुंची। भाजपा नेता हिम्मत सिंह, कृष्णा राम द्विवेदी, आत्म स्वरूप विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, प्रेम नारायण शुक्ला, अरविंद कुमार गुप्ता, नीरज सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी शामिल रहे। पैलानी, सिंधन कला, पिपरहरी, अमलोर, निवाईच, चंदवारा, इछावर आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली गई। कमासिन में विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस से जुड़े लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। रथ में विराजमान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान प्रतिमाओं के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया। डीजे में बज रहे भजनों पर रामभक्त जमकर थिरके। आतिशबाजी का दौर भी चला।
![]() |
रामनवमी में शामिल श्रीराम और सीता की झांकी। |
जगह-जगह पर देव प्रतिमाओं की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को ठंडा शरबत पिलाया और नाश्ता कराया। रामभक्त भगवाध्वज लेकर चल रहे थे। रामनवमी पर मां काली माता मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई। कस्बा भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों से पुष्प और गुलाल बरसाकर रामभक्तों का स्वागत किया। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद शोभायात्रा में शामिल रहे। अरुण दीक्षित ,रमेशचंद्र साहू, अभय परिहार, अंकित श्रीवास्तव, रमेश पांडे, अनूप तिवारी, विकास, सतीश द्विवेदी ,
![]() |
रथ पर विराजमान संकट मोचन हनुमान की की आकर्षक झांकी। |
राहुल गुप्ता, मनोज गुप्ता के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, बजरंग दल, भाजपा व गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं के अलावा सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल रहे। कस्बे में श्रीराम का जयघोष गुंजायमान होता रहा। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को जलपान कराया। बबेरू में रामनवमी पर रथ
![]() |
अतर्रा में शोभायात्रा में शामिल बाइक सवार रामभक्त। |
में भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण और अन्य देव स्वरूपों की झांकियां सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। अतर्रा रोड के एक मैरिज हाल से शुरू हुई शोभायात्रा अतर्रा रोड, कमासिन रोड, पुरानी तहसील, औगासी रोड, तिंदवारी रोड, बांदा रोड से आम चौराहे पहुंची। वहां पर मंगला आरती की गई। आशीष गुप्ता समेत श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर रामभक्तों को जलपान कराया। शोभायात्रा में
![]() |
शोभायात्रा के आगे नृत्य करते घोड़े। |
चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता, विजय विक्रम सिंह राम प्रकाश साहू, पंकज द्विवेदी, राजा दीक्षित, बच्चा सिंह, विप्णु प्रताप, रिंकू सिंह, शिवविलास शर्मा, नरेंद्र अवस्थी, श्रीराम गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, पंकज द्विवेदी, सौरभ शिवहरे, रामकेश दिवाकर, अमित अग्रहरि, शिवशंकर गुप्ता, पुत्तन सिंह समेत सैकड़ों रामभक्त शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह और कस्बा इंचार्ज जय सिंह समेत पुलिस फोर्स भी साथ रही। उधर, सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने आम चौराहे पर स्टाल लगाकर राम भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर छेदीलाल गुप्ता,
![]() |
ओवरब्रिज पर तैनात यातायात प्रभारी अनूप दुबे और यातायात पुलिस कर्मी। |
उमाशंकर, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, ज्ञान सिंह समेत अमरेश द्धिवेदी, जगन्नाथ गुप्ता आदि सपाई मौजूद रहे। नरैनी में रामलीला मैदान से दोपहर बाद शोभायात्रा की शुरुआत की गई।अतर्रा मार्ग से कालिंजर और करतल मार्ग होते हुए बाँदा मार्ग पहुचे।कई जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर राम भक्तों का स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी राम मोहन राय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के आनंद पांडे, शुभम ओमर, विपिन त्रिवेदी, शिवम गुप्ता, पुनीत, जीतू, विपिन दीक्षित,कस्बा के दर्जनों श्रद्धालुओ ने अपने दरवाजे पर भगवान की झांकी की आरती उतारी और जलपान कराया इनमें सुंदरलाल त्रिपाठी, रामकृपाल, कैलाश चंद, विमल गुप्ता,भाजपा नेता हरिश्चंद्र सोनकर राकेश चौरसिया, पनगरा गांव के प्रधान जगदीश प्रसाद यादव आदि रहे
![]() |
रामनवमी शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय रामनवमी समिति अध्यक्ष पंडित रमेश त्रिपाठी व अन्य। |
शोभायात्रा में कस्बा सहित क्षेत्रीय गांवो के लोगो सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। इधर, जसपुरा में रामनवमी के पावन अवसर पर कस्बा जसपुरा में उत्साह और धूमधाम के साथ एक भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न इलाकों में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ झांकी में हिस्सा लिया। यह भव्य झांकी सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर बड़ा शिवाला, ज्योतिमाता मंदिर, पुराना बसस्टैंड,स्टेडियम, तिराहा, थाना होते हुए पूरे कस्बे में निकाली गई। रामनवमी के इस पर्व ने न सिर्फ धार्मिक वातावरण को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी बनी। झांकी में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया। महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे झांकी में शामिल हुईं, और उनके साथ बच्चों, वृद्धों और युवाओं का उत्साह भी देखा गया।
![]() |
रामभक्तों को जलपान कराते समाजवादी पार्टी पदाधिकारी। |
झांकी के प्रमुख आयोजक झांकी का आयोजन चक्रपाणि अवस्थी, संजय सिंघ, दुष्यंत सिंह, पुष्पराज द्विवेदी, राम सिंह, राजेश साहू, सुधीर साहू, शुभम द्विवेदी, मुन्ना महराज, आदित्य द्विवेदी, सीरजध्वज तिवारी, राकेश सिंह दादा सहित सैकड़ों लोगों ने किया। इन आयोजकों के नेतृत्व में कस्बे के लोग इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। रामनवमी के इस पावन पर्व ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि कस्बे की एकजुटता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बना। इस झांकी ने कस्बा जसपुरा में एक अद्भुत माहौल तैयार किया, जिसे याद किया
![]() |
नरैनी में शोभायात्रा के दौरान शामिल रामभक्तों का हुजूम। |
जाएगा।वही जसपुरा क्षेत्र के रामपुर,गड़रिया,सिकहुला,गौरीकला आदि में भी रामनौमी की झांकी निकाली गई। बदौसा में रामनवमी के पर्व पर राम भक्त 16- 18 युवा कमेटी बदौसा द्वारा भगवान श्री राम माता सीता, हनुमान की शोभायात्रा धूम धाम से नगर में डीजे, ढोल, नगाड़े और सादर झांकियां निकाली गई। रविवार को बदौसा कस्बे में शीतल बाबा के मंदिर के पास से रामनवमी के पावन पर्व पर राम भक्त 16- 18 युवा कमेटी बदौसा द्वारा ढोल , नगाड़ा, डीजे में नाचते गाते भगवान श्री राम माता सीता रामभक्त हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। राम भक्त 16- 18 युवा कमेटी एवं बजरंग दल के नगर संयोजक सचिन शिवहरे, कोषाध्यक्ष राहुल शिवहरे, नगर संयोजक शत्रुघ्न गुप्ता, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के जिला महासचिव अभिषेक सोनी, कन्हैया श्रीवास्तव, सत्यम तिवारी,
![]() |
तिंदवारी में शोभायात्रा में शामिल राज्यमंत्री रामकेश निषाद व अन्य। |
निर्मल त्रिपाठी, संगम त्रिपाठी, ओपी यादव अभिषेक शिवहरे, अनुराग शिवहरे, सौरभ सोनी, पंकज शिवहरे, शुभम शिवहरे, गोलू साहू, मोनू गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, प्रशांत शिवहरे, शिवम वर्मा, शारदा गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के युवा नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता, ऋषिकेश दुबे, एवं समस्त क्षेत्रवासी एवं राम भक्तों द्वारा सफल बनाने में सहयोग का रहा सभी राम भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।
No comments:
Post a Comment