खत्री पहाड़ में मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
शहर के महेश्वरी देवी और काली देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बांदा, के एस दुबे । चैत्र नवरात्र की अष्टमी के दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने जगत माता के दरबार में मत्था टेका और अठवाइयां चढ़ाईं। इसके साथ ही कन्या भोज कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने दंडवती परिक्रमा की। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां विंध्वासिनी देवी पर्वत पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जगत माता के दरबार में मत्था टेकने वालों की लंबी फेहरिस्त रही। रविवार को अष्टमी के दिन शहर के महेश्वरी देवी मंदिर और काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुए अठवाइयां चढ़ाईं। व्रत का पारण सोमवार को किया जाएगा। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जगत माता की पूजा-अर्चना करते हुए कन्याओं को भोज कराया। दंडवती परिक्रमा भी मंदिर में लगाई। सुरक्षा के लिहाज से देवी मंदिरों
![]() |
बबेरू कस्बे की मढ़ीदाई मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। |
के बाहर पुलिस तैनात रही। काली देवी मंदिर और महेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ नजर आई। खत्रीपहाड़ पर्वत पर विराजमान मातारानी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यूपी और एमपी के लाखों श्रद्धालुओं की असीम श्रद्धा का केंद्र मां विंध्ववासिनी मंदिर में नवरात्र के दौरान विशाल मेला भी लगा हुआ है। नौ दिनों तक मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जगत माता के दरबार में मत्था टेकते हुए पूजा-अर्चना की। इधर ,बबेरू कस्बे की प्रमुख माँ मढी दाई मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु
![]() |
खत्रीपहाड़ की सीढि़यां चढ़कर मां विंध्यवासिनी देवी दर्शन को जाते श्रद्धालु। |
रहे। महिलाओं की संख्या अधिक थी। यहां अठवाईं में पान- बतासा सुपारी, चुनरी आदि चढ़ाकर पूजन किया। ग्रामीण इलाकों से भक्तों के जत्थे ढोलक -मंझीरों के साथ उमाह गीत गाते हुए देवी मंदिर पहुंचे। बाकल की जोगनी माता मंदिर मे श्रद्धालुओ की भी अपार भीड रही सुरक्षा व्यवस्था मे पुलिस बल लगा रहा।
No comments:
Post a Comment