मायके में फंदे पर लटका मिला युवती का शव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 4, 2025

मायके में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

प्रेम-प्रसंग के चलते वर्ष 2022 में युवती ने की थी कोर्ट मैरिज

पति के पहुंचने के बाद दोनो के बीच हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में रविवार की दोपहर युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। पिता ने देखा तो कोहराम मच गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि दामाद और बेटी का झगड़ा हुआ था। तीन वर्ष पर युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव के रहने वाले राजाभैया वर्मा की 24 वर्षीय पुत्री मुन्नी देवी तीन वर्ष पहले 2022 में प्रेम प्रसंग के चलते सुरेश कुमार निवासी मझिवा के साथ कोर्ट मैरिज

मृतका मुन्नी देवी। फाइल फोटो

की थी। कुछ दिनों के बाद दोनों का आना-जाना बगेहटा गांव में हो गया था। एक माह पहले मुन्नी देवी अपने मायके बगेहटा गांव आई हुई थी, पति सुरेश कुमार शनिवार को शाम को बगेहटा गांव पहुंचा था। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। रविवार दोपहर संदिग्ध अवस्था पर मुन्नी देवी का शव फंदे पर लटकता मिला। पिता राजा भैया पड़ोस में निमंत्रण में शामिल होने के बाद अपने घर आया तो बेटी को फंदे पर लटकता देखकर चीख पड़ा। पड़ोसियों की मदद से मुन्नी देवी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद पुलिस।

के लिए भेजा गया है। उधर, मृतका के पिता राजाभइया ने बताया कि शनिवार शाम को दामाद सुरेश कुमार घर आया था, तब से बेटी के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट कर रहा था। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages