संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ छह मामलों का हुआ निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 3, 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ छह मामलों का हुआ निस्तारण

सदर तहसील में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएं

शेष मामले संबधित अधिकारियों को सौंपकर निस्तारण के दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में मात्र छह शिकायती पत्रों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। हिदायत दी गई कि शिकायती पत्रों का गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता व गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष

सदर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम और एसपी।

जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुनते हुए एक फरियादी द्वारा महोखर में भूमि के अंश निर्धारण किये जाने के प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित लेखपाल को चेतावनी देते हुए दो दिन के अन्दर के प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने खांईपार निवासियों द्वारा नाली सफाई कराये जाने तथा कल्याणपुर के लोगों द्वारा जल भराव की समस्या से निजात के लिए नाली का निर्माण कार्य कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूमि पैमाइश के मांमलों में दोनो पक्षों के साथ मौके पर स्थलीय समस्या का निस्तारण करते समय फोटो एवं आवश्यक साक्ष्य रखे जायें। उन्होंने मण्डी में दुकानों में अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, डीएफओ अरबिन्द कुमार, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages