जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के द्वारा ऊसर धान भूमि प्रबंधन एवं किसानों का सशक्तिकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 27, 2025

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के द्वारा ऊसर धान भूमि प्रबंधन एवं किसानों का सशक्तिकरण

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के तत्वाधान में चलाई जा रही परियोजना जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के द्वारा धान ऊसर भूमि प्रबंधन के अंतर्गत शुक्रवार को केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा जनपद के औरंगाबाद ग्राम के किसानों के लिये धान की सीएसआर 46 एवं सीएसआर 76 जैसी नवविकसित ऊसर धान की प्रजातियों एवं उनके प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने विभिन्न कृषि उपकरणों के उपयोग एवं रखरखाव के बारे में जानकारी दी I केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कम अवधि की सीधी बुवाई धान (स्वर्ण श्रेया) एवं अरहर की


प्रजाति आईपीए -203 के बारे में जानकारी दी I उन्होंने किसानों को कम अवधि की सीधी बुवाई धान एवं मेड़ पर अरहर लगाने की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी I गृह वैज्ञानिक डॉ. निमिषा अवस्थी ने कृषि कार्य में उपयोग होने वाले  विभिन्न मशीनों के बारे में जानकारी दी I वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कृषि ड्रोन एवं उसके तकनीकी उपयोग तथा इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। डॉ शशिकांत ने धान में खरपतवार नियंत्रण के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई I इस बैठक मे किसान चरन सिंह, अशोक कुमार,एवं राजू सहित अन्य किसानों ने भाग लिया । कार्यक्रम मे शुभम् यादव, गौरव शुक्ला एवं  भगवान पाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages