उन्नाव में गोकशी के लिए जा रहे बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, साथी फरार, कार और हथियार बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

उन्नाव में गोकशी के लिए जा रहे बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, साथी फरार, कार और हथियार बरामद

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। थाना दही क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल बदमाश से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और गोकशी के औजार बरामद हुए है। बता दे कि थाना दही पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम संयुक्त चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास


कार फंस गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रशीद उर्फ गुड्डू को गोली लगी। वह लुधोरा कस्बा, थाना अचलगंज, उन्नाव का रहने वाला है। उसका साथी भुरिया उर्फ शरीफ कुइथर जमुनाखेड़ा, थाना दही का निवासी है। वह फरार हो गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल बदमाश से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और गोकशी के औजार बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह साथी के साथ गोकशी करने जा रहा था। उस पर थाना अचलगंज, बिहार और अजगैन में गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages