बेजुबान पशुओं को लादकर ले जाते समय तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

बेजुबान पशुओं को लादकर ले जाते समय तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एक डीसीएम में कुल 61 पशुओं को ले जा रहे थे अभियुक्त

बांदा, के एस दुबे । एसपी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में आज थाना कालिंजर पुलिस द्वारा सुबह गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना कालिंजर क्षेत्र के तरहटी से तीन अभियुक्तों को कटनी मध्य प्रदेश से एक डीसीएम में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लादकर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । डीसीएम से कुल 06 भैंसे तथा 55 पड़वा/पड़िया बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तों में एसान कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी


निवासी भट्टा मोहल्ला थाना रतनाथ जनपद कटनी, म0प्र0,सयेम खां पुत्र सलीम खां निवासी जुगयाकाफ थाना एन.के.जी. जनपद कटनी, म0प्र0 व नफीस खां पुत्र गुलाम खां निवासी जुगयाकाफ थाना एन.के.जी. जनपद कटनी, म0प्र0 शामिल हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages