एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य संकल्प के साथ पूरे जिले में हजारों ने साधा सामूहिक संतुलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य संकल्प के साथ पूरे जिले में हजारों ने साधा सामूहिक संतुलन

11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

चित्रकूट बना योगमय 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों से समृद्ध चित्रकूट की पावन भूमि पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इस वर्ष एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम के साथ जनसहभागिता के चरम पर रहा। सरकारी मंचों से लेकर किशोर संप्रेषण गृह, विश्वविद्यालय परिसरों से लेकर जनसामान्य तक- हर स्तर पर योग की साधना ने इस भूमि को एक बार फिर आरोग्य की राजधानी सिद्ध किया। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी, मंडल आयुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी

योगदिवस में मौजूद प्रभारी मंत्री, आयुक्त व अन्य 

शिवशरणप्पा जीएन, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान दोहराते हुए कहा कि योग ही जीवन का लक्ष्य है, योग से ही जीवन निरोग है। मंडलायुक्त ने इसे भारतीय संस्कृति की थाती बताते हुए कहा कि योग से न केवल शरीर, बल्कि
योग करते प्रभारी मंत्री, साथ में अन्य गणमान्य 

समाज भी स्वस्थ होता है। पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों ने वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन, वज्रासन, भद्रासन आदि विविध योगासनों का अभ्यास कराया। इसके बाद जिलेभर से चयनित प्रतिभागियों को योग-निबंध, स्लोगन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान के लिए सम्मानित किया गया। चित्रकूट के राजकीय किशोर संप्रेषण गृह में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता और योगाचार्य संजय कुमार की अगुवाई में किशोर संवासियों को योग का व्यापक परिचय कराया गया। संजय कुमार ने योग के आठ अंगकृयम, नियम,
जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में योग करते सम्प्रेषण ग्रह के किशोर 

आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधिकृकी व्याख्या करते हुए समझाया कि योग न केवल शरीर का बल्कि मन और आत्मा का भी अनुशासन है। संस्था प्रभारी बीर सिंह व संजय श्रीवास्तव समेत सभी कर्मचारी और किशोरों ने इस विशेष दिन को आत्मसात किया। वहीं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो एसपी गौतम ने योग के वैज्ञानिक पहलुओं को रेखांकित किया, वहीं कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि
योग करते ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारी 

योग केवल आसन नहीं, यह एक जीवन पद्धति है। यह वसुधैव कुटुंबकम के भाव को वास्तविक धरातल पर उतारने वाला सूत्र है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय परिवार ने दीनदयाल शोध संस्थान के संयुक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन के संयोजन में भी सहभागिता की, जहां संत, महात्मा, छात्र और आमजन मिलकर योग-शक्ति के विराट स्वरूप का साक्षात्कार कर रहे थे। बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ हुआ। करें योग, रहें निरोग थीम पर लोगों को योग के प्रति
बरगढ रेलवे स्टेशन पर योग दिवस 

जागरूक किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों ने तन-मन की शुद्धि और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष सिंह, स्टेशन अधीक्षक श्याम नारायण शुक्ला, जिला मंत्री पप्पू पाल, प्रधान प्रतिनिधि अजय त्रिपाठी, अमित जायसवाल सहित स्टेशन स्टाफ व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages