शिक्षक कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर न खींची जाए हाईटेंशन लाइन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 30, 2025

शिक्षक कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर न खींची जाए हाईटेंशन लाइन

शिक्षक कॉलोनी के बाशिंदों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी रोड पेट्रोल पंप के समीप स्थित शिक्षक कॉलोनी के बाशिंदों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन खिंचवाए जाने की मांग की है। कहा कि इससे भविष्य में लोगों को परेशानियों के साथ ही हादसों का भी सामना करना पड़ेगा। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में शिक्षक कॉलोनी के बाशिंदों ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी के मुख्य रास्ते नहरिया रोड में संघन बस्ती से 11000 केवी की

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए कॉलोनी के बाशिंदे

विद्युत लाइन खींचने से रोका जाए। शिक्षक कॉलोनी महादेव पेट्रोल पम्प तिन्दवारी रोड के मुख्य रास्ते नहरिया रोड जो मात्र 10 से 12 फीट की हैं इस मुख्य रास्ते में जारी फीडर की 11000 केवी की लाइन जो पहले से ही तिन्दवारी रोड से गई है, इस लाइन को मुहल्ले के संकरे रास्ते नहरिया रोड में स्थानांतरित की जा रही है। इससे मुहल्ले का रास्ता अवरोध होने व जानमाल का खतरे का सामना करना पड़ सकता है। छायादार हरे भरे पेड़ भी काटे जाने की सम्भावना है। इसलिए इस हाईटेंशन लाइन का स्थानान्तरण अनयत्र जगह कराया जाए। ताकि मोहल्लेवासी सुरक्षित रह सकें। इस दौरान कॉलोनी के बाशिंदे मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages