तिंदवारी/पैलानी, के एस दुबे । 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के अमृतसर सकोवर, कॉलेज ,सरकारी ,गैर सरकारी संस्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। शिव दर्शन महाविद्यालय जसईपुर में योग शिक्षक पूजा शर्मा ,राज योगिनी बीके साधना दीदी योगाचार्य ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इससे लोगों को आंतरिक मन में झांकने तथा शारीरिक संरचना और विभिन्न अंगों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने मे बल मिलता है। विकासखंड के सभागार ,दक्षिणी सहकारी, समिति उ,त्तरी सहकारी समिति में आयोजित योग साधना में सुमित त्रिपाठी ,प्रतीक सिंह, अमन ,रामवीर ,अभय प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार ,आदित्य पटेल युवा कल्याण अधिकारी, प्रदीप सिंह राणा एडीओ पंचायत, पूर्व प्रधान विवेक सिंह ,
![]() |
| नरैनी में योगाभ्यास करते हुए लोग |
नगर पंचायत में उपजिला अधिकारी लाल सिंह यादव, नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश चंद साहू मौजूद रहे ।शिव दर्शन महाविद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान में योग हमारी आवश्यकता बन चुकी है। इसके फायदे लोगों को आकर्षित करती है। योग के संचालन के लिए खास व्यवस्था भी करने की आवश्यकता नहीं है। योगाभ्यास छोटे स्थानों पर भी किया जा सकता है। इधर, पैलानी तहसील के खप्टिहा कलांं कस्बे में स्थित पंचायत भवन में योग प्रशिक्षिका सरोजनी सिंह ने अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन ध्यान, स्वसन आसन जैसे योग कराए गए जिसमें ग्राम प्रधान सहित गांव के कई नागरिकों ने मौके पर पंचायत भवन पहुंचकर योग प्रशिक्षण में भाग लिया इस दौरान गांव के सुशील कुमार पांडे, शिव शंकर तिवारी, संजय सोनी, राकेश शर्मा, लोकेश द्विवेदी, राजू धुरिया, आदि कस्बे के कई गणमान्य नागरिकों ने योग क्रिया में
![]() |
| अतर्रा में योगाभ्यास करते हुए लोग। |
हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षिका सरोजनी सिंह ने लोगों को बताया की इन आसनो के करने से जहां एक और स्वास्थ्य ठीक रहता है एवं दूसरी ओर योग क्रियो के करने से शरीर में नई ऊर्जा पैदा होती है। नरैनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई स्थानों में योगाभ्यास कराया गया। ब्लॉक प्रांगण में योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश पांडे ने योगाभ्यास कराया साथ ही योगा के महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया । उपस्थित लोगों को अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, मकरासन, सिंहासन सहित आदि का योगाभ्यास कराया गया । इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, बीडीओ प्रमोद कुमार, मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी, राकेश दीक्षित,डॉ देवेंद्र सिंग भदौरिया , कमलाकांत द्विवेदी, संतोष शिवहरे , हरिराम , कबीर बेदी,सहित भाजपा मंडल के तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे ।



No comments:
Post a Comment