शहर मोहर्रम कमेटी के दोबारा अध्यक्ष बने डा.शोएब नियाजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

शहर मोहर्रम कमेटी के दोबारा अध्यक्ष बने डा.शोएब नियाजी

निकटतम प्रतिद्वंदी इरशाद को 33 वोट से हराकर हासिल की जीत

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ मोहर्रम कमेटी का चुनाव

बाँदा, के एस दुबे । शहीदाने कर्बला की याद में मनाये जाने वाले मोहर्रम को कुछ ही दिन शेष है। ऐसे मंे मोहर्रम के दस दिवसीय आयोजनों को सम्पन्न कराने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस के कड़े पहरे में शहर के अलीगंज में स्थित निजामी पैलेसे में चुनाव समिति मोहर्रम कमेटी के द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव मंे अध्यक्ष पद के लिए डा.शोएब उर्फ शीबू नियाजी और इरशाद खान निम्नीपार ने दावेदारी ठोंकी। इसके बाद चुनाव समिति ने वोटिंग के जरिये चुनाव सम्पन्न कराया। जिसमें डा.शोएब उर्फ शीबू नियाजी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इरशाद को दूसरी बार हराकर जीत हासिल की।

समर्थकों के साथ मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष डॉ. शोएब नियाजी

शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुए मोहर्रम शहर कमेटी के चुनाव में चुनाव संचालन समिति के सलीम उर्फ कल्लू, हाजी चांद मियां, रियाज मोहम्मद, मो.रशीद, शोएब रिजवी, हारून व साहिबेआलम की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें 122 इमामबाड़े वालों में 104 इमामबाड़े के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिमसें डा.शोएब नियाजी को 68 वोट प्राप्त हुए। जबकि इरशाद को 35 वोट मिल। वहीं एक वोट इनवैलिड हो गया। इस प्रकार शोएब नियाजी ने इरशाद को 33 वोटों से हराकर पुनः जीत हासिल की। शोएब नियाजी के जीत की घोषणा चुनाव संचालन समिति के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। उनके जीतने के बाद उनके समर्थकों व इमामबाड़े वालों ने उनका गुलपोशी करके गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अरशाद निजामी, भाजपा नेता आरिफ खां, जावेद खां, नियाज भाई, अकरम, आसिफ अली, शाहिब बेग चांद, साजन, शाद खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages