चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में हुई घटना, चारपाई पर मिला शव
हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने तीन पुलिस टीमों का किया गठन
बांदा, के एस दुबे । चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में शनिवार की रात को घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सुबह लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस अधीाक ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। डिघवट गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र कल्लू निषाद शनिवार की रात अपने घर में अकेले था। उसकी मां गायत्री दूसरे गांव दवा लेने के लिए गई हुई थी। रात को सोते समय घर में घुसे अज्ञात हत्यारों ने चारपाई पर ही युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम
![]() |
| डिघवट गांव में जांच पड़ताल करती पुलिस। |
देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। सुबह घर पहुंची मां ने देखा तो बेटै का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा हुआ था, यह देखकर उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। फारेंसिंग टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। मां गायत्री ने बताया कि उसके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था। हत्या की वजह वह नहीं बता सकी। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। चाचा शैलेंद्र ने बताया कि अभी तक धर्मेन्द्र की शादी नहीं हुई थी। इधर, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने हत्या का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा ओर हत्यारे सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। इधर, हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर भी चलता रहा।


No comments:
Post a Comment