फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के जीटी रोड स्थित पुरानी तहसील प्रांगण में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिरकत की। आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी सप्पू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। बार अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं
![]() |
| बार के अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करते अधिवक्ता। |
की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी है। अधिवक्ताओं का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ताओं में केबी सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, विनयशंकर मनु, महेश द्विवेदी, नितिन तिवारी, शिव प्रसाद राव, दिनेश गुप्ता, अशोक कुमार बाजपेई, राजीव त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, सुनील सिंह, मो0 हारून भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment