मानिकपुर-सतना हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 28, 2025

मानिकपुर-सतना हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर घायल

एसपी ने किया मौके पर निरीक्षण 

मारकुंडी/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । थाना मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटवा डुडैला के पास स्थित मानिकपुर-सतना स्टेट हाइवे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में ट्रक संख्या एमपी 19 एचए 7499 के चालक राजू कुमार सरोज पुत्र रामबहादुर निवासी मेउहर थाना करारी, जनपद कौशांबी को मामूली चोटें आईं। वहीं, दूसरे ट्रक (पीबी 13 बीएस 9081) के चालक पवन कुमार सोनकर पुत्र स्व बड़कू सोनकर, निवासी गोतनी थाना गढ़ी मानिकपुर, प्रतापगढ़ को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन कुमार को तत्काल

मानिकपुर-सतना हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर घायल 

अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मुख्य सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे प्रशासन की तत्परता से पुनः सुचारु कर दिया गया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोड़ माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages