संविधान के स्वरूप को छिन्न्-भिन्न करना चाहती है सरकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 28, 2025

संविधान के स्वरूप को छिन्न्-भिन्न करना चाहती है सरकार

सचेत हो जाएं और सजगता के साथ करें संविधान की रक्षा

नरैनी के अतर्रा रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित हुई बैठक

बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस पार्टी हाईकमान के निर्देश पर शनिवार को नरैनी के अतर्रा रोड स्थित एक मैरिज हाल में संगठन सृजन अभियान के तहत संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के स्वरूप को छिन्न-भिन्न कर देना चाहती है। इसकी रक्षा के लिए सचेत रहना होगा। कहा कि हमारा संविधान सबसे न्यारा और प्यारा है, इस संविधान के तहत सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान राष्ट्र की अमूल्य निधि की रूप में जानी जाती है, जिसमें देशवासियों के लिए मौलिक अधिकारों के साथ साथ

सम्मेलन को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व मौजूद कांग्रेसी

ओबीसी, एससीएसटी संवर्ग के लोगों के लिए चतुर्मुखी विकास के साथ साथ आरक्षण का भी प्राविधान निहित है, वर्तमान सरकार इसके स्वरूप को छिन्न भिन्न करने में तुली है, राहुल गांधी सड़क से संसद तक इस लड़ाई को लड़ रहे हैं, हमें सचेत होकर संविधान की रक्षा करना है। मुख्य अतिथि भगवान दीन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान सभी देशों से न्यारा व प्यारा है, इसके स्वरूप को हमें संजोकर रखना है, क्योंकि सभी को समानता के अधिकार प्राप्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की जो रचना की है उसको बतलाने व समझाने का दायित्व हम सभी कांग्रेस जनों का है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर संविधान गोष्ठियों का आयोजन किया जाए और जनता को जागरूक कर संविधान के विषय में बतलाया जाए। सम्मेलन में एआईसीसी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पीसीसी गजेन्द्र पटेल, पीसीसी धर्मेश सिंह, पीसीसी पवन देवी कोरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, बल्देव वर्मा, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, डॉ. संजय द्विवेदी, बी. लाल, जितेन्द्र गौरव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, अशरफ उल्ला, राजबहादुर गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, कालीचरण साहू, राजेंद्र साहिल, केपी सेन, राममिलन सिंह, लक्ष्मी राजपूत, सुशील कुशवाहा, जितेन्द्र गुप्ता सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।संचालन की जिम्मेदारी कांग्रेस नेता सूरज वाजपेयी ने निभाई और आभार प्रदर्शन अबू हुरैरा ने किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages