अतर्रा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । अतर्रा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस में आए कुल 136 प्रार्थना पत्रो में राजस्व विभाग के 60, पुलिस विभाग के 22, विकास विभाग के 20 व अन्य के 22 मामले रहे। जिसमे मौके पर राजस्व के तीन व अन्य दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए अग्रसारित किया गया।समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक पलास बंसल, एसडीएम राहुल द्विवेदी, सीओ प्रवीण यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह, पूर्ति निरीक्षक,
![]() |
| अतर्रा में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल। |
समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। नगर के वार्ड दो मूसा नगर के राजाबाबू, रामचंद्र समेत अन्य बाशिंदों ने मुहल्ले में बिजली पोल न होने की शिकायत की।मोहल्लेवासियों ने कहा कि बांस बल्लियों के सहारे आपूर्ति हो रही है, जिससे फाल्ट के अलावा खतरा भी बना रहता है। डीएम ने अधिशासी अभियंता दीपक सचान को पोल लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गंगेही रोड निवासी प्रो.पीके विश्वकर्मा, डा. शिखा जैन आदि लोगो ने सड़क न होने से जलभराव की समस्या बताई। जिसपर डीएम ने एसडीएम को समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए है। ऐसे ही ग्राम पंचायत थनैल निवासी अधिवक्ता अवनीश तिवारी ने संपर्क मार्ग में पड़ने वाले क्षतिग्रस्त नहर पुल के निर्माण की मांग की। अधिवक्ता ने डीएम से मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुये कहा कि इसके पहले वह पांच बार प्रार्थना पत्र दे चुके है, लेकिन समस्या का निस्तारण नही हुआ।डीएम ने केन कैनाल एसडीओ को स्वयं मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त पुल की जांचकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसी तरह बबेरू में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रजत वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 64 शिकायती पत्रों में 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार लखन सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, खंड विकास अधिकारी समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा पैलानी और नरैनी तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


No comments:
Post a Comment