समाजसेविका के चरित्र हनन व साइबर अपराध पर हो सख्त कार्यवाही - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

समाजसेविका के चरित्र हनन व साइबर अपराध पर हो सख्त कार्यवाही

बांदा, के एस दुबे । सवर्ण आर्मी चित्रकूट धाम के मण्डल अध्यक्ष उमेश तिवारी ने एक गंभीर मामले को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक बाँदा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने बाँदा जनपद की प्रतिष्ठित समाजसेविका एवं जेडीयू उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी सिंह पटेल के विरुद्ध चल रहे चरित्र हनन, मानसिक उत्पीड़न और साइबर अपराध के मामले में त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उक्त ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अर्चना सिंह पत्नी अनिल सिंह, निवासी मोहल्ला गंगानगर, थाना कोतवाली नगर, बाँदा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर लगातार झूठे, भ्रामक और अशोभनीय आरोप लगाकर सुश्री शालिनी सिंह पटेल की छवि को धूमिल करने का


प्रयास किया जा रहा है। यह कृत्य न केवल चरित्र हनन की श्रेणी में आता है, बल्कि यह एक संगठित आपराधिक षड्यंत्र प्रतीत होता है। उमेश तिवारी ने जानकारी दी कि आरोपित महिला द्वारा एआई तकनीक का दुरुपयोग कर अश्लील एवं झूठी डिजिटल सामग्री का निर्माण कर उसका प्रसार भी किया जा रहा है, जो कि आईटी एक्ट व साइबर क्राइम कानूनों के उल्लंघन की गंभीर श्रेणी में आता है। इसके साथ ही पीड़िता को धमकियाँ देकर मानसिक रूप से अस्थिर करने की कोशिश भी की जा रही है।

उमेश तिवारी ने प्रेस से बातचीत में कहा कि “यह केवल एक महिला के सम्मान की बात नहीं है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की गरिमा और सोशल मीडिया के नैतिक उपयोग से जुड़ा सवाल है। दोषी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होना जरूरी है, जिससे समाज में कानून का भय और न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।” ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में सुश्री शालिनी सिंह पटेल के साथ कोई मानसिक या शारीरिक अनहोनी होती है, तो इसका पूरा उत्तरदायित्व संबंधित महिला पर होगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तथ्यपरक जाँच कर, संबंधित महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थ्प्त् दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। सवर्ण आर्मी द्वारा इस मामले को लेकर यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह जनांदोलन और न्यायिक मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages