बच्चों को सामग्री के साथ दी होम्योपैथिक औषधि
फतेहपुर, मो. शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन ने खंभापुर स्थित भुइंया देवी मंदिर के समीप जरूरतमंद बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां मनाई।
![]() |
| बच्चों को सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। |
साथ ही सभी बच्चों को गुब्बारे, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, बिस्कुट, टॉफियां इत्यादि वितरित की। सभी बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी दी। इस अवसर पर आजीवन सदस्य डॉ वकील अहमद सिद्दीकी, मनीष कुमार, प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment