लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान किए जाने की उठाई मांग 

फतेहपुर, मो. शमशाद । औद्योगिक क्षेत्र मलवां में दबंगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद से लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह को आए दिन मिल रही धमकियों को लेकर संगठन के सदस्यों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान किए जाने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व मलवां औद्योगिक क्षेत्र की पहचान पलायन करती इकाईयां, उड़ती धूल व आए दिन होती चोरी की रूप में होती थी। जब से लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह आए हैं तब से यहां बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। बताया कि बीते चौदह फरवरी को उमराव राइस मिल यूनिट-2 में साहिबापुर गांव के दबंगों ने देर रात धावा बोल दिया था। इस मामले में तत्कालीन

डीएम को ज्ञापन सौंपते लघु उद्योग भारती के सदस्य।

एसपी धवल जायसवाल के सहयोग से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया था। नौ जून को मलवां औद्योगिक क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को समझाया गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने कार्यालय आकर हनक दिखाई। उन्हें लगता है कि अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह को रास्ते से हटा देंगे तो अपनी मनमर्जी चलेगी। इस घटना के बाद से अध्यक्ष को लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। अध्यक्ष ने औद्योगिक क्षेत्र के अंदर अवैध शराब की बिक्री का भी विरोध किया था। मांग किया कि अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह को सुरक्षा प्रदान कर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार अंकित पटेल, महासचिव अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता के अलावा तमाम सदस्य मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages