अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जरैली कोठी के रहने वाले कामता धुरिया द्वारा 23 जून 25 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 17/18 जून 2025 की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल
चोरी कर ली गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ झील का पुरवा से गिरफ्तार किया गया तथा तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तों में धनन्तर पुत्र मुन्ना निवासी छोटी बड़ोखर थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा है।


No comments:
Post a Comment