वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को रोका वेतन
युवाओं को मिले स्वरोजगार के अवसर
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद के औद्योगिक व स्वरोजगार विकास की दिशा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), तथा एमओयू क्रियान्वयन सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करें। कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बैंकों के माध्यम से अधिकतम ऋण वितरण कर रोजगार उपलब्ध कराएं। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक को निर्देश दिए कि अन्य बैंकों के साथ समन्वय बनाकर योजना की प्रगति में तेजी लाएं। धारा 80 की लंबित पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश
![]() |
| उद्योग बन्धु बैठक लेते डीएम व सीडीओ |
उपायुक्त उद्योग को दिए गए। ओडीओपी योजना की समीक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए डीएम ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निरंतर मॉनिटर होती है। राज्य कर उपायुक्त को निर्देशित किया गया कि वैट नियमावली के नियम-72 के अनुसार ही ई-नोटिस की वैध तामीली कराएं, जिससे व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके वेतन पर रोक के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। इस मौके पर सीडीओ अमृतपाल कौर, उपायुक्त उद्योग एसके केसरवानी, पर्यटन उप निदेशक आरके रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ओम केसरवानी, गल्ला व्यापार मंडल के गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, अरुण गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment