CISCE National Archery Championship का हुआ समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

CISCE National Archery Championship का हुआ समापन

CISCE National Archery Championship 2025-26 का हुआ समापन, उत्तर प्रदेश को मिले 16 पदक

कोट्टायम (केरल), संवाददाता । Mar Athanasius International School, कोथमंगलम (एर्नाकुलम, केरल) में आयोजित CISCE National Archery Championship 2025-26 का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में देशभर की 14 राज्यों एवं क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। Tournament Director सैयद नदेम ने विजेताओं को मेडल पहनाकर उत्साहित किया। उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें – 7 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, 5 कांस्य पदक शामिल हैं।


उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं में कानपुर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 12 पदक, गाजीपुर ने 3 पदक तथा लखनऊ ने 1 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश टीम के कोच एवं मैनेजर वैभव गौड़ ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages