इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए एकजुट, विचारों व संघर्ष का स्मरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 19, 2025

इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए एकजुट, विचारों व संघर्ष का स्मरण

चित्रकूट कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 

योगदानों पर किया विमर्श 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय चित्रकूट में बुधवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-एक कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व देशप्रेम, करुणा, शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम था। उनका नेतृत्व भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करने वाला ऐतिहासिक कदम था, वहीं दलितों, आदिवासियों, गरीबों और वंचितों को अधिकार दिलाने के उनके प्रयासों ने भारत की सामाजिक

कांग्रेस कैंप कार्यालय में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी

बुनियाद को मजबूत किया। आज भी देशभर में लोग उनके योगदान और संकल्प को गहराई से याद करते हैं। जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी ने इंदिरा गांधी के छात्र जीवन और राजनीतिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी शिक्षा यात्रा मुंबई विश्वविद्यालय से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने से लेकर शांतिनिकेतन तक रही। उनके कुशल नेतृत्व में 1971 में अमेरिका की चेतावनी को दरकिनार कर पाकिस्तान के दो हिस्से किए गए और बांग्लादेश का निर्माण हुआ, जो भारत की निर्णायक क्षमता का प्रतीक था। कार्यक्रम में कामता प्रसाद द्विवेदी, चुनवाद प्रसाद, महेंद्र सिंह पटेल, राजेश सिंह पटेल, नत्थू प्रसाद और योगेंद्र कुमार रैकवार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages