महिलाओं की समस्याओं का गंभीरता के साथ किया जाए निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 19, 2025

महिलाओं की समस्याओं का गंभीरता के साथ किया जाए निस्तारण

सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं

बाँदा, के एस दुबे -  उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग

सर्किट हाउस में महिला की फरियाद सुनतीं राज्य महिला आयोग सदस्य

के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें। उन्होंने महिला जनसुनवाई में ग्राम पचुल्ला की श्रीमती ललिता द्वारा ग्राम के सफाई कर्मी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत पर एसएचओ कोतवाली देहात को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बलखण्डीनाका निवासी श्रीमती शबीना के द्वारा घर पर चोरी होने की शिकायत करते हुए पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र देने पर उन्होंने एसएचओ कोतवाली को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने तिन्दवारी में जन चैपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। महिला जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाॅक, महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे जिला दिव्यांगजन एवं पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages