बाँदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल के अंतर्गत थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त चुनवाद पुत्र जगन्नाथ निवासी माचा थाना तिन्दवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि थाना तिन्दवारी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ग्राम माचा में व्यक्ति द्वारा अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती की जा रही है तथा वह अवैध गांजे को सुखाकर उसकी बिक्री करने जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सिंगवा
![]() |
| पकड़ा गया गांजा तस्कर |
डेरा के पास से अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल एक किलो 261 ग्राम अवैध हरा गांजा तथा 505 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक तिन्दवारी दीपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक उत्कर्ष सिंह, महिला उप निरीक्षक रोशनी सेंगर, आरक्षी रुपेन्द्र सिंह, देवेश सिंह चौहान एवं महिला आरक्षी संतोषी लोधी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment