कांग्रेस ने दिया मानवता का संदेश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन चित्रकूट में मंगलवार को सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल सोनेपुर पहुँचे, जहाँ मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस की बागडोर उस दौर में संभाली, जब परिस्थितियाँ अत्यंत कठिन थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री पद तक का त्याग कर राजनीति में त्याग, संतुलन और सेवा की मिसाल पेश की। पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गज्जू
![]() |
| सोनेपुर अस्पताल में मरीजों संग कांग्रेसी |
प्रसाद फौजी और अवधेश करवरिया ने कहा कि सोनिया गांधी हमेशा गरीब, मजदूर और किसान की आवाज बनी रहीं और संगठन में सभी वर्गों को समाहित करने का काम किया। जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए नेताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में एक संतुलित और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है। कार्यक्रम में शिव गुलाम वर्मा, रामकृपाल, राजेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह पटेल और वीरेंद्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment