नकाबपोश ने अधेड़ को गोली मारकर किया घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, December 19, 2025

नकाबपोश ने अधेड़ को गोली मारकर किया घायल

बदौसा, के एस दुबे । घर से पशु बाड़े जा रहे अधेड़ को युवक ने घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में घायल का जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की सुबह चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर निवासी 55 वर्षीय राजाभैया गर्ग घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित पशु बाड़े जा रहे थे, रास्ते मे अचानक तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल के पुत्र अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नजदीक से फायर करने के कारण

घायल के घर के बाहर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों की भीड़।

गोली पेट मे लगी जो हड्डियों के बीच मे फंस गई है। बताया कि हमलावर मुंह में कपड़ा बांध रखा था, जिसके कारण पहचान नही हो सकी है। पुत्र ने बताया कि हमलावर अकेले था। गोली हड्डियों के बीच फसी होने के कारण जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह ने आसपास लोगो से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा शीघ्र किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages