संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम कानपुर की हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, January 12, 2026

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम कानपुर की हुई बैठक

कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम कानपुर की एक बैठक नगर निगम मोतीझील में किशन लाल सुदर्शन की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक के बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन अपर नगर आयुक्त  आवेश खान  को प्रेषित कर संघर्ष समिति ने मांग की कि 19 जनवरी 2026 से पूर्व नगर आयुक्त से पांच सूत्रीय मांगों पर वार्ता करने की बात कही। सदस्य संघर्ष समिति के रमाकांत मिश्रा ने बताया की बातचीत न होने की स्थिति में19 जनवरी 2026 को नगर निगम मुख्यालय में विशाल आम सभा कर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।


ज्ञापन देने में मुख्य रूप से रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, मुन्ना हजारिया, धीरज गुप्ता, सी एल बड़ेल, उस्मान अली शाह, रमेश चंद शुक्ला, कमरुद्दीन, पिंटू चौधरी, दीप वाल्मीकि, जयपाल सिंह, मुकेश वाल्मीकि, रामप्रकाश भारती, मुन्ना गंगोत्री हरिशंकर शुक्ला सुमिंद कुमार,आदेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages